कालिम्पोंग : 
नेपाली अध्ययन समिति ने वार्षिक ‘पारस मणि प्रधान पुरस्कार’ की घोषणा कर दी है। यह सम्मान इस वर्ष डुवार्स के वीरपाड़ा निवासी नेपाली साहित्य जगत के ख्यातिप्राप्त कवि किताप सिंह राई को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी नेपाली अध्ययन साहित्य समिति कालिम्पोंग के अध्यक्ष ज्ञान सुतार ने दी। वे गुरुवार को स्थानीय समिति भवन में साहित्य समिति की पुरस्कार चयन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।1उन्होंने बताया कि नेपाली साहित्य जगत में राई के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें 18 वीं बार दिए जा रहे इस सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया। ज्ञान ने बताया कि राई को उपरोक्त सम्मान26 फरवरी को रामकृष्ण रंगमंच भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। वहीं समिति के सचिव बलभद्र शर्मा ने कहा कि चयन समिति ने राई का नाम चयनित कर सम्मान प्रदान करने की संस्तुति की थी। इसके बाद कार्यकारिणी ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। पारसमणि प्रधान की 127 वीं जयंती पर यह घोषणा की गई। गत वर्ष वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के साहित्यकार दुर्गा प्रसाद श्रेष्ठ को उक्त पुरस्कार प्रदान किया गया था। बता दें कि राई नेपाली साहित्य में कविता, कथा, समालोचना जैसे विषयों पर अपनी कलम निरंतर चलाते रहे हैं। राइ्र की प्रमुख साहित्यिक कृतियों में जीवन फूल, पहेंलो गुलाब को फूल आदि प्रमुख हैं। राई इससे पूर्व त्रिवेणी पुरस्कार (1993), डुवार्सश्री सम्मान (2004), अरुगि पुरस्कार (2007) समेत विभिन्न सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।